Shreya Ghoshal - Piya Aise To Na The

[Intro]
मोहे बुलाए, ना आप ही आए
जितना मनाऊँ मैं, रूठे जाए
समझे ना हाय, मोरे जी की लगी

[Chorus]
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे

[Instrumental-break]

[Verse 1]
मीठी नज़र से मन भरमा के पहले जगाई प्यास
बदली फिर ऐसे पलकें पल में, तोड़ गए सब आस
काहे को बदले, हाय? काहे को बदले वो ऐसे? जानूँ ना

[Chorus]
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे

[Instrumental-break]

[Verse 2]
दीप जले हैं आँगन-आँगन, सबके बलम हैं साथ
द्वार पे मोरे आ बैठी काली बिरहा की रात
प्यारे सजनवा, हाँ, प्यारे सजनवा क्यूँ रूठे? जानूँ ना
[Chorus]
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे

[Instrumental-break]

[Verse 3]
दुख में बिरहा के तन-मन सुलगे, आए ना एक पल चैन
सोनी सेजरिया जब मोहे देखे, भर-भर आए नैन
काहे सताए, हाय? काहे सताए वो ऐसे? जानूँ ना

[Chorus]
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे
पिया ऐसे तो ना थे, पिया ऐसे तो ना थे
पिया ऐसे

Comments

  • ×